Delhi-NCR में भारी बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, IMD ने जारी किया Red Alert
Delhi: दिल्ली और एनसीआर में वीकेंड पर मॉनसून की जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने शहर के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले समय में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश जारी रहन
Delhi: दिल्ली और एनसीआर में वीकेंड पर मॉनसून की जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने शहर के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले समय में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 5 जुलाई 2026 को हुई भारी बारिश की वजह से ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और तुगलकाबाद जैसे इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इतना ही नहीं, दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे को भी बंद करना पड़ा। गुरुग्राम के सेक्टर 4, 7, 9 और 9ए सहित कई अन्य सेक्टरों में जलभराव की समस्या देखी गई।
IMD ने तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
स्काईमेट ने भी रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि 6 से 9 जुलाई के बीच मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि इस बार मॉनसून 3 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर पहुंचा था, जो अपनी तय तारीख से पांच दिन की देरी से आया। इसके अलावा IMD ने गोवा, दक्षिण गुजरात और कोंकण क्षेत्र के लिए भी अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।