Delhi NCR में बढ़ रहा है फर्टिलिटी स्क्रीनिंग का क्रेज, डॉक्टर बोले- परेशानी आने से पहले जांच कराना है बेहतर
Delhi: दिल्ली एनसीआर के कपल्स अब परिवार शुरू करने से पहले अपनी फर्टिलिटी की जांच करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब लोग दिक्कतें आने का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि पहले ही स्पष्टता चाहते हैं ताकि भव
Delhi: दिल्ली एनसीआर के कपल्स अब परिवार शुरू करने से पहले अपनी फर्टिलिटी की जांच करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब लोग दिक्कतें आने का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि पहले ही स्पष्टता चाहते हैं ताकि भविष्य में किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके।
विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों की जीवनशैली में काफी बदलाव आया है। काम के लंबे घंटे, मानसिक तनाव, हवा की खराब क्वालिटी और शारीरिक एक्टिविटी की कमी जैसे कारण फर्टिलिटी में दिक्कत पैदा कर रहे हैं। इसी वजह से अब ज्यादा से ज्यादा कपल्स शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए क्लीनिक पहुंच रहे हैं।
Birla Fertility & IVF की स्पेशलिस्ट डॉ. नविना सिंह ने बताया कि समय पर सलाह लेने से इलाज के ज्यादा विकल्प मिलते हैं। खासकर जिन महिलाओं में ओवेरियन रिजर्व कम होता है, उनके लिए जल्दी जांच कराना फायदेमंद रहता है। कई कपल्स को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि गर्भधारण की कोशिश करने से पहले भी बेसिक चेकअप कराया जा सकता है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि 20 साल के आखिरी पड़ाव या 30 साल की शुरुआत में जो कपल्स फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें बेसलाइन फर्टिलिटी असेसमेंट जरूर कराना चाहिए। इस जांच में मुख्य रूप से ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड स्कैन और सीमेन एनालिसिस शामिल होता है। इससे हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है।
यह भी जरूरी है कि केवल महिला ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अपनी जांच कराएं। फर्टिलिटी की समस्याओं में पुरुषों का योगदान भी काफी होता है, जिसके लक्षण अक्सर बाहर से नजर नहीं आते। Birla Fertility & IVF ने लोगों की मदद के लिए QR कोड के जरिए फर्टिलिटी रिस्क असेसमेंट की सुविधा भी शुरू की है, जिससे कपल्स अपने रिस्क फैक्टर्स खुद चेक कर सकते हैं।