Delhi के नजफगढ़ में पुलिस एनकाउंटर, 2 लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहित लांबा और साथी गिरफ्तार
Delhi/Najafgarh: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा इनामी बदमाश पकड़ा गया है. पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहित लांबा और उसके साथी ऋतिक ठाकुर को गिरफ्तार किया है
Delhi/Najafgarh: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा इनामी बदमाश पकड़ा गया है. पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहित लांबा और उसके साथी ऋतिक ठाकुर को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रोहित लांबा पैर में गोली लगने से घायल हो गया है.
यह पूरी घटना तब हुई जब द्वारका जिले की नजफगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम रोहित लांबा को घसीपुरा में पुराने काकरोला ड्रेन रोड के पास ले गई थी. पुलिस उसे वहां छिपाकर रखा गया हथियार बरामद करवाने ले गई थी. आरोप है कि इसी दौरान रोहित ने झाड़ियों में छिपाई पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया.
द्वारका के DCP कुशल पाल सिंह ने बताया कि रोहित लांबा उर्फ अमित उर्फ मोहित (34) एक खतरनाक अपराधी है. वह अशोक प्रधान गैंग से जुड़ा हुआ है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के और कितने लोग सक्रिय हैं और इनके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं.