Delhi और Mumbai में भारी बारिश से फ्लाइट्स हुई प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi/Mumbai: दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स में गड़बड़ी हुई, जिससे कई उड़ानें देरी से चलीं या प्रभाव

Delhi/Mumbai: दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स में गड़बड़ी हुई, जिससे कई उड़ानें देरी से चलीं या प्रभावित हुईं।

हालात को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। कंपनियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि उनकी फ्लाइट में देरी हो सकती है। यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार न करना पड़े।