Delhi में पैसों के विवाद में दोस्त ने की युवती की हत्या, बिहार के सीवान की रहने वाली थी रूपा
Delhi: राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दोस्ती और भरोसे का कत्ल हुआ है। यहाँ एक युवक ने अपनी महिला मित्र रूपा कुमारी की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सिर्फ 5000 रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई, जिसने एक हंसते-
Delhi: राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दोस्ती और भरोसे का कत्ल हुआ है। यहाँ एक युवक ने अपनी महिला मित्र रूपा कुमारी की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सिर्फ 5000 रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।
मृतका 22 साल की रूपा कुमारी मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के बवनागंज जलालपुर की रहने वाली थी। वह पिछले 15 साल से दिल्ली के कैलाशपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रही थी और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे रूपा ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी, जिसके बाद वह ऑफिस के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित और रूपा पहले उत्तम नगर और फिर रमेश नगर के ऑफिस में साथ काम करते थे। रूपा के पिता बजरंग महतो ने बताया कि अंकित ने रूपा से कुछ ऑनलाइन काम कराया था, जिसके बदले 5000 रुपये देने का वादा किया था। जब रूपा ने अपने मेहनत के पैसे मांगे, तो अंकित ने पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी विवाद के चलते अंकित ने रूपा को अपने घर बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को अपने घर में ही छोड़कर फरार हो गया। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। रूपा के परिवार का कहना है कि इस साजिश में अंकित के साथ उसके पिता की भी भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।