Delhi के मॉडल टाउन में छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा का तरीका, 200 लड़कियां हुईं शामिल

Delhi: उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस की परिवर्तन टीम ने मॉडल टाउन इलाके के राजकीय सर्वोदय विद्यालय (मॉडल टाउन-III) में एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया। #स्मार्टबच्चे अभियान के तहत आयोजित इस सत्र में करीब 200 छात्राओं ने हिस्स

Delhi: उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस की परिवर्तन टीम ने मॉडल टाउन इलाके के राजकीय सर्वोदय विद्यालय (मॉडल टाउन-III) में एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया। #स्मार्टबच्चे अभियान के तहत आयोजित इस सत्र में करीब 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे।

इस ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को व्यावहारिक तरीके से अपनी सुरक्षा करना सिखाया गया। पुलिस टीम ने उन्हें बताया कि वे अपने आसपास के संभावित खतरों की पहचान कैसे करें और किसी भी मुश्किल स्थिति में सतर्क रहकर खुद को कैसे बचाएं। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में बिना डरे और आत्मविश्वास के साथ कैसे प्रतिक्रिया देनी है, इस बात पर भी जोर दिया गया।

पुलिस विभाग का मकसद इस पहल के जरिए बेटियों को सशक्त बनाना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी DCP North-West द्वारा साझा की गई, जिसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी रीट्वीट किया।