Delhi Metro की Yellow Line पर ट्रेनें हुईं लेट, INA स्टेशन पर ट्रैक पर उतरा यात्री
Delhi: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ा। INA मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर उतर जाने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई और सेवाओं में देरी हुई। इस घटना के
Delhi: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ा। INA मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर उतर जाने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई और सेवाओं में देरी हुई। इस घटना के बाद यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि येलो लाइन पर ट्रेनों के संचालन में देरी हुई है। हालांकि, मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
मेट्रो के नियमों के मुताबिक, ट्रैक पर बिना अनुमति उतरना मना है। सुरक्षा के लिहाज से DMRC ने यात्रियों के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं:
- ट्रैक पर अवैध रूप से प्रवेश करने या चलने पर 150 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
- प्लेटफॉर्म पर पीली लाइन के पीछे खड़े रहें।
- अगर कोई सामान ट्रैक पर गिर जाए, तो उसे खुद उठाने की कोशिश न करें और तुरंत स्टेशन स्टाफ को बताएं।
- सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़ करने या ट्रेन के संचालन में बाधा डालने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
स्टेशन मैनेजर और कंट्रोलर को जुर्माना वसूलने का अधिकार है और जुर्माना न भरने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया जा सकता है।