Delhi Metro की Violet Line पर फिर शुरू हुई सेवाएं, तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से हुआ था असर
Delhi: दिल्ली मेट्रो की Violet Line पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। DMRC ने जानकारी दी है कि इस लाइन पर अब सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इससे पहले तकनीकी खराबी और शहर में सुरक्षा कारणों की वजह स
Delhi: दिल्ली मेट्रो की Violet Line पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। DMRC ने जानकारी दी है कि इस लाइन पर अब सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इससे पहले तकनीकी खराबी और शहर में सुरक्षा कारणों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:18 बजे Govindpuri और Harkesh Nagar Okhla स्टेशनों के बीच तकनीकी समस्या आ गई थी। इस वजह से राजा नाहर सिंह की तरफ जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई और सेवाओं में देरी हुई। बाद में DMRC ने इस समस्या को ठीक कर लिया और ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया।
मेट्रो सेवाओं में इस रुकावट के साथ-साथ दिल्ली के कई स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत और Cockroach Janata Party (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के कारण दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस दौरान New Delhi जिले में धारा 163 (पुराना सेक्शन 144) लागू किया गया था।
सुरक्षा कारणों से मेट्रो के कई स्टेशनों की स्थिति इस प्रकार रही:
- Janpath और Patel Chowk स्टेशन अगले आदेश तक बंद रखे गए।
- Rajiv Chowk, Central Secretariat और Seva Teerth स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद किया गया था।
- बाद में Rajiv Chowk और Central Secretariat के इंटरचेंज और गेट्स को फिर से खोल दिया गया।