Delhi Metro में बढ़ेंगे इंटरचेंज स्टेशन, अब 15 नए स्टेशनों से सफर होगा आसान, देखें पूरी लिस्ट

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। DMRC अब नेटवर्क में 15 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़ने जा रहा है। इससे यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन बदलने में काफी आसानी होगी और समय की बचत होगी। यह विस

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। DMRC अब नेटवर्क में 15 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़ने जा रहा है। इससे यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन बदलने में काफी आसानी होगी और समय की बचत होगी। यह विस्तार मेट्रो के फेज IV और फेज V(A) प्लान का हिस्सा है।

इन नए स्टेशनों के आने से दिल्ली मेट्रो में इंटरचेंज स्टेशनों की कुल संख्या 31 से बढ़कर 46 हो जाएगी। इसमें सबसे खास बात यह है कि 5 स्टेशनों को ‘ट्रिपल-इंटरचेंज हब’ बनाया जाएगा, जहाँ तीन अलग-अलग लाइनों का मिलन होगा। इसके अलावा, Magenta Line के पूरा होने पर यह नेटवर्क की सबसे लंबी कॉरिडोर बन जाएगी, जिसमें कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

स्टेशन का नाम कनेक्ट होने वाली लाइन्स
New Delhi Yellow Line, Airport Express Line और Magenta Line
Inderlok Red, Green और Magenta Lines
Lajpat Nagar Violet, Pink और Golden Lines
Central Secretariat Yellow, Violet और Magenta corridor
Azadpur Yellow, Pink और Magenta Line corridor

फेज IV के तहत दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, चिराग दिल्ली, साकेत G ब्लॉक, छतरपुर, तुगलकाबाद, पीरागढ़ी, मधुबन चौक, पुलबंगाश, RK आश्रम मार्ग और Nabi Karim जैसे स्टेशनों पर भी इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। साथ ही Delhi Aerocity और Terminal 1 IGI Airport स्टेशन से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

DMRC के मुताबिक, Golden Line (लाइन 10 और 11), जिसमें एरोसिटी से तुगलकाबाद तक का हिस्सा शामिल है, अभी बन रहा है और इसके 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। हाल ही में सुरक्षा कारणों से कुछ स्टेशनों पर पाबंदी थी, लेकिन 26 जुलाई 2026 तक सभी स्टेशन और इंटरचेंज सुविधाएं पूरी तरह चालू हो गई हैं।