Delhi Metro की रेड लाइन पर सिग्नलिंग फेल, एक घंटे तक परेशान रहे यात्री
Delhi: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर रविवार रात तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर सिग्नलिंग फेल होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे सफर में
Delhi: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर रविवार रात तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर सिग्नलिंग फेल होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे सफर में देरी हुई और यात्री स्टेशन पर फंसे रहे।
यह समस्या रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा के बीच चलने वाली रेड लाइन पर आई थी। DMRC के मुताबिक, शास्त्री पार्क स्टेशन पर तकनीकी खराबी होने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस वजह से करीब एक घंटे तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
DMRC ने बताया कि तकनीकी समस्या को जल्द ही दूर कर लिया गया, जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो गई। अब इस रूट पर मेट्रो सेवाएं फिर से सही तरीके से चल रही हैं।