Delhi Metro में चोरी हुए 20 लाख के गहने बरामद, गाजियाबाद की महिला आरोपी गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली मेट्रो पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन दिनों के भीतर चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये के पुराने सोने के गहने और 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह पूरी क
Delhi: दिल्ली मेट्रो पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन दिनों के भीतर चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये के पुराने सोने के गहने और 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी मेट्रो डॉ. आनंद दभी के निर्देश पर की गई।
यह मामला 28 जून 2026 का है, जब एक महिला अपनी बेटी के साथ कोहैट एनक्लेव से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन जा रही थी। यात्रा के दौरान वह गलती से अपना कैरी बैग मेट्रो कोच की सीट पर ही भूल गई थी। इस संबंध में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इन्स्पेक्टर महेश चंदर के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 25 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। संदिग्ध की पहचान करने के लिए अलग-अलग रूटों पर छानबीन की गई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली आरती को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली और पुलिस को चोरी का सामान बरामद करने में मदद की। इस ऑपरेशन में एसआई अरुण कुमार, एएसआई भूपेंद्र, एएसआई राजेश शर्मा, एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल विनय और महिला कांस्टेबल पायल शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।