Delhi: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज-5B के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 97 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें 7 नए कॉरिड
Delhi: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज-5B के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 97 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें 7 नए कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद उन इलाकों को जोड़ना है जहां अब तक लोग सिर्फ बसों या अपनी गाड़ियों पर निर्भर थे.
किन इलाकों में पहुंचेगी मेट्रो और क्या है प्लान
DMRC के मुताबिक फेज-5 का पूरा फोकस उन जगहों पर है जहां मेट्रो की पहुंच अभी कम है. नरेला, नजफगढ़, पालम, रोहिणी, जैतपुर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में पहली बार सीधी मेट्रो सुविधा मिलेगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस पूरे विस्तार पर करीब 48,204.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए Detailed Project Reports (DPRs) तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई हैं.
नए कॉरिडोर और स्टेशनों की पूरी लिस्ट
| कॉरिडोर का नाम |
लंबाई (KM) |
स्टेशन की संख्या |
| धंसा बस स्टैंड – नांगलोई |
11.86 |
9 |
| सेंट्रल सचिवालय – किशनगढ़ |
15.97 |
10 |
| समयपुर बादली – नरेला |
12.89 |
8 |
| कीर्ति नगर – पालम |
9.96 |
6 |
| जोर बाग – मिठापुर |
16.99 |
12 |
| शास्त्री पार्क – मयूर विहार फेज III |
13.2 |
8 |
| केशवपुरम – रोहिणी सेक्टर 34 |
16.29 |
12 |
कब तक पूरा होगा यह काम
DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि फेज-5 के विस्तार की तैयारी चल रही है. फेज-5A के कॉरिडोर का लक्ष्य 2028 रखा गया है, जबकि फेज-5B के सात कॉरिडोर में से चार को प्राथमिकता दी गई है और इन्हें 2029 तक पूरा करने का टारगेट है. इसके अलावा, फेज-4 के तीन नए कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है. कीर्ति नगर और पालम के बीच बनने वाली मेट्रो लाइन के लिए 6,200 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.
Frequently Asked Questions (FAQs)
दिल्ली मेट्रो फेज-5B में कुल कितने स्टेशन और कितनी लंबाई होगी
फेज-5B के तहत कुल 97.16 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें 7 नए कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे.
फेज-5B प्रोजेक्ट की कुल लागत कितनी है
दिल्ली सरकार के अनुसार, फेज-5B के तहत सात कॉरिडोर के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 48,204.56 करोड़ रुपये है.