Delhi Metro का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार, 217 KM नेटवर्क और 123 नए स्टेशन बनेंगे; UP-Haryana से होगी कनेक्टिविटी

Delhi: दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अब तक के सबसे बड़े विस्तार की तैयारी कर रही है। फेज-4, फेज-5A और फेज-5B के तहत नए रूटों पर काम तेजी से चल रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट के बाद मेट्रो नेटवर्क में करीब 217 कि

Delhi: दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अब तक के सबसे बड़े विस्तार की तैयारी कर रही है। फेज-4, फेज-5A और फेज-5B के तहत नए रूटों पर काम तेजी से चल रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट के बाद मेट्रो नेटवर्क में करीब 217 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी और 123 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

फेज-4 के तहत कुल 112.42 किलोमीटर का काम होना है। DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग, एरोसिटी-तुगलकाबाद और मजालिस पार्क-मौजपुर जैसे तीन मुख्य कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य है। पूरा प्रोजेक्ट 2028 तक खत्म होने की उम्मीद है। इसके लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) फंडिंग दे रही है और Alstom Transport 312 नए कोच सप्लाई कर रहा है।

वहीं फेज-5A के लिए कैबिनेट ने दिसंबर 2025 में मंजूरी दी थी। इसमें 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर की नई लाइनें और 13 स्टेशन बनेंगे। आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज जैसे रूट 2028 तक तैयार हो सकते हैं। इसके बाद फेज-5B की बारी है, जिसमें करीब 97 किलोमीटर का विस्तार और 65 स्टेशन बनाने की योजना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इस फेज की लागत 48,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी और इसके चार मुख्य कॉरिडोर 2029 तक पूरे हो सकते हैं।

हरियाणा और यूपी के लिए भी अच्छी खबरें हैं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को गुरुग्राम तक बढ़ाने के लिए दो प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनमें यशोभूमि से राजीव चौक और द्वारका सेक्टर 21 से गुरुग्राम सेक्टर 21 तक अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने की बात है। इसके अलावा, बहादुरगढ़ से झज्जर के असौडा तक मेट्रो विस्तार की तैयारी है, जिससे 15 गांवों के 50,000 से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही, NCRTC का नमो भारत प्रोजेक्ट भी मेट्रो स्टेशनों और बस डिपो के साथ जुड़कर सफर को आसान बनाएगा।

फेज कुल लंबाई (लगभग) स्टेशनों की संख्या लक्ष्य वर्ष
फेज-4 112.42 KM – 2026-2028
फेज-5A 16 KM 13 2028
फेज-5B 97 KM 65 2029