Delhi में मानसून की बारिश के बीच जाम से बचने के लिए DMRC ने दी सलाह, मेट्रो यात्रा को बताया बेहतर विकल्प

Delhi: राजधानी में मानसून की बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के लिए मेट्रो का इस्तेमाल

Delhi: राजधानी में मानसून की बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें ताकि वे ट्रैफिक और जलभराव वाली सड़कों से बच सकें।

DMRC ने आधिकारिक तौर पर बताया कि मानसून की भीड़भाड़ के बीच लोग आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकते हैं। मेट्रो का चुनाव करने से यात्रियों को एक आरामदायक और सुगम सफर मिलेगा। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो बारिश के समय सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से परेशान रहते हैं।