Delhi में मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने कार मालिक के बेटे को किया गिरफ्तार

Delhi: राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास हुआ था। घटना के बाद आरोपी कार

Delhi: राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास हुआ था। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में मंगोलपुरी के रहने वाले 29 साल के दीपक कुमार की जान चली गई। पुलिस ने जांच के बाद कार मालिक के 24 वर्षीय बेटे अंश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मर्सिडीज कार (नंबर HR-51BT-6304) के मालिक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत नोटिस भी भेजा था, जिससे यह साफ हुआ कि हादसे के वक्त गाड़ी अंश प्रताप सिंह ही चला रहा था।

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में इस मामले में FIR नंबर 436/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। सबूत जुटाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि हादसे के समय की पूरी जानकारी मिल सके।