Delhi के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर हादसा, ऊंचाई से गिरने से हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत

Delhi: राजधानी दिल्ली के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सफाई कार्य के दौरान एक कर्मचारी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना दोपहर के समय हुई जब स्टेशन पर सामान्य

Delhi: राजधानी दिल्ली के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सफाई कार्य के दौरान एक कर्मचारी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना दोपहर के समय हुई जब स्टेशन पर सामान्य कामकाज चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 54 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। रमेश M3S (मैसर्स सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) नाम की हाउसकीपिंग एजेंसी का कर्मचारी था और उसकी तैनाती मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर थी। शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 11:47 बजे रमेश सिग्नल और टेलीकॉम (S&T) शाफ्ट की सफाई करने गया था।

CCTV फुटेज में देखा गया कि रमेश अकेला ही शाफ्ट के अंदर गया था। सफाई के दौरान अचानक शाफ्ट की जिप्सम बोर्ड वाली फ्लोरिंग टूट गई, जिसकी वजह से वह सीधे नीचे जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद उसे दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना दोपहर करीब 2:20 बजे IGI एयरपोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेट्रो पुलिस के डिप्टी कमिश्नर आनंद दबी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं और क्या फ्लोरिंग की हालत खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ।