Delhi के Mangolpuri में खूनी संघर्ष, शख्स की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

Delhi: राजधानी के Mangolpuri इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी जहां चार-पांच हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 45 साल के Mahesh की मौत हो गई, जबकि उनके भाई Mukesh गंभीर रूप से घायल हो गए। य

Delhi: राजधानी के Mangolpuri इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी जहां चार-पांच हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 45 साल के Mahesh की मौत हो गई, जबकि उनके भाई Mukesh गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राज पार्क पुलिस स्टेशन के इलाके की है जिसने स्थानीय लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है।

घायल भाई Mukesh ने बताया कि हमलावर अचानक उनके पीछे से आए और उन पर हमला कर दिया। जब Mukesh अपने भाई को बचाने आए, तो हमलावरों ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। Mukesh और मृतक Mahesh की पत्नी का आरोप है कि करीब एक साल पहले इन्हीं हमलावरों ने उनकी बहन पर चाकू से हमला किया था, लेकिन पुलिस ने उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने पिछली घटना पर समय रहते एक्शन लिया होता, तो आज Mahesh की जान बच सकती थी। मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने रिश्वत ली और मामले को दबा दिया।

इस पूरे मामले पर Delhi Police ने पुष्टि की है कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।