Delhi के मैंगो फेस्टिवल में बदइंतजामी, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Delhi: राजधानी में वर्ल्ड-क्लास आयोजन की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को मैंगो फेस्टिवल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली टूरिज्म की खराब प्लानिंग की वजह से इस खास इवेंट में भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे आने

Delhi: राजधानी में वर्ल्ड-क्लास आयोजन की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को मैंगो फेस्टिवल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली टूरिज्म की खराब प्लानिंग की वजह से इस खास इवेंट में भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे आने वाले सैलानियों का अनुभव खराब हुआ।

शहर के 35वें सालाना मैंगो फेस्टिवल के दौरान दिल्ली टूरिज्म के अधिकारियों की ढीली देखरेख साफ नजर आई। वीकेंड पर जनकपुरी के दिल्ली हाट में पहुंचे लोगों को बारिश और जाम जैसी समस्याओं ने परेशान किया। रास्तों पर भारी ट्रैफिक और अवैध कब्जे की वजह से लोगों को फेस्टिवल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।