Delhi में पति ने तवे से मारकर पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया कबूल
Delhi: राजधानी के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की तवे से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेश
Delhi: राजधानी के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की तवे से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और उसकी बॉडी घर में पड़ी है।
पुलिस ने जब बताए गए पते पर छापेमारी की, तो वहां 43 साल की सरिता पटेल का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने तुरंत मौके को सील कर दिया और सबूत जुटाने के लिए FSL और क्राइम यूनिट की टीमों को बुलाया। आरोपी पति दिनेश पटेल (48 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पता चला है कि दिनेश पटेल एक IT कंपनी में काम करता था, लेकिन दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। बेरोजगार होने की वजह से वह काफी मानसिक तनाव में था और घर में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दिनेश पिछले 2-3 साल से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ‘सिज़ोफ्रेनिया’ (schizophrenia) नाम की मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था।
यह घटना शनिवार रात (4 जुलाई) को एक छोटे से विवाद के बाद हुई। जिस समय यह वारदात हुई, घर के दूसरे हिस्से में उनके दो बेटे मौजूद थे। इनमें से एक बेटा इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहा है और दूसरा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस अब बच्चों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी अपनी दवाइयां समय पर ले रहा था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।