Delhi के मालवीय नगर में दो भाइयों पर चाकू और लाठियों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक हिंसक झड़प हुई जिसमें दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने चाकुओं और लाठियों का इस्तेमाल किया जिससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस

Delhi: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक हिंसक झड़प हुई जिसमें दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने चाकुओं और लाठियों का इस्तेमाल किया जिससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना हौज रानी इलाके के एफ-ब्लॉक मार्केट के पास हुई। पुलिस जांच में पता चला है कि मोहम्मद जुबैर और उसकी अलग रह रही पत्नी रुबाना के भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारों के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

हमले में घायल दोनों भाइयों के सिर और हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चला और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को मालवीय नगर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।