Delhi के मजलिस पार्क में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, राहत कार्य में जुटीं 5 दमकल गाड़ियां
Delhi: राजधानी के मजलिस पार्क इलाके की गली नंबर 10 में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर
Delhi: राजधानी के मजलिस पार्क इलाके की गली नंबर 10 में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
Delhi Fire Services को इस घटना की जानकारी सुबह 9:19 बजे मिली थी। इसके तुरंत बाद मौके पर 5 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मौके पर बचाव अभियान अभी भी जारी है।