Delhi की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षा बंधन पर लागू हो सकती है महिला समृद्धि योजना

Delhi: दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार जल्द ही ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। य

Delhi: दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार जल्द ही ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा। चर्चा है कि इस योजना की शुरुआत रक्षा बंधन (28 अगस्त) के मौके पर की जा सकती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को 8 मार्च 2025 को मंजूरी दी थी। सरकार इस योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ रखने पर भी विचार कर रही है। इस काम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिम्मेदार होगा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी इसकी देखरेख करेगी। सरकार ने साल 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए करीब 5,100 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है।

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं। आवेदन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि इस सिस्टम को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाया जाएगा ताकि मदद सिर्फ उन्हीं महिलाओं तक पहुंचे जिन्हें इसकी वाकई जरूरत है।

पात्रता और जरूरी शर्तें

विवरण शर्तें
उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच
सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम
निवास कम से कम 5 साल से दिल्ली का स्थायी निवासी
जरूरी दस्तावेज दिल्ली आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड
श्रेणी BPL या EWS परिवार से संबंधित
अन्य शर्तें सरकारी नौकरी या पेंशन न हो, परिवार में कोई इनकम टैक्स न भरता हो
वाहन आवेदक के नाम पर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली निवास प्रमाण पत्र (वोटर कार्ड, राशन कार्ड या बिजली बिल)
  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
  • BPL/EWS प्रमाण पत्र और स्व-घोषणा पत्र