Delhi के मधु विहार में बैंक्वेट हॉल के कब्जे के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल
Delhi: राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके मधु विहार में एक बैंक्वेट हॉल के कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवम बैंक्वेट हॉल के बाहर 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले
Delhi: राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके मधु विहार में एक बैंक्वेट हॉल के कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवम बैंक्वेट हॉल के बाहर 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में एक महिला के पैर में गोली लगी है और एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। जानकारी मिली है कि आजाद चौधरी पिछले 7 सालों से इस बैंक्वेट हॉल को लीज पर चला रहे थे। आरोप है कि विक्की डेढा, गौरव और उनके करीब 10 से 45 साथियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस जगह पर कब्जा करने की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग शुरू करने से पहले मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था ताकि कोई बाहर न निकल सके। चश्मदीदों का कहना है कि यह हमला मालिक के भाई सुहैल चौधरी को जान से मारने की नीयत से किया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों को खंगाल रही है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।