Delhi के मधु विहार में बैंक्वेट हॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला घायल
Delhi: राजधानी के मधु विहार इलाके में गुरुवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैंक्वेट हॉल पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। यह पूरी घटना शुभम बैंक्वेट हॉल (जिसे शिवम बैंक्वेट हॉल भी कहा जाता है) में हुई, जहां कब
Delhi: राजधानी के मधु विहार इलाके में गुरुवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैंक्वेट हॉल पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। यह पूरी घटना शुभम बैंक्वेट हॉल (जिसे शिवम बैंक्वेट हॉल भी कहा जाता है) में हुई, जहां कब्जे की रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इस फायरिंग में एक महिला के पैर में गोली लगी, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह विवाद बैंक्वेट हॉल के लीज और मालिकाना हक को लेकर था। पुलिस ने बताया कि करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं। घटना के समय वहां कई महिलाएं भी मौजूद थीं, जिससे इलाके में काफी खलबली मच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद दो परिवारों के बीच मालिकाना हक को लेकर है।
इस मामले में खतून चौधरी (56 वर्ष) नाम की महिला, जो पिछले सात साल से लीज पर हॉल चला रही थीं, उन्हें भी गोली लगी। वहीं बैंक्वेट मालिक की सास के पैर में भी गोली छूरी। प्रत्यक्षदर्शी रेहान ने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और खाली कारतूस बरामद किए हैं। जांच टीम अब बैंक्वेट हॉल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि विक्की डेडा, गौरव और उनके साथियों पर जबरन कब्जा करने का आरोप है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है।