Delhi से Lucknow के बीच चलेगी Bullet Train, केंद्र सरकार ने 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को दी मंजूरी

Delhi/UP: अब दिल्ली और लखनऊ के बीच का सफर बहुत आसान और तेज हो जाएगा। केंद्र सरकार ने देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इसमें दिल्ली-लखनऊ रूट भी शामिल है, जिससे दो

Delhi/UP: अब दिल्ली और लखनऊ के बीच का सफर बहुत आसान और तेज हो जाएगा। केंद्र सरकार ने देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इसमें दिल्ली-लखनऊ रूट भी शामिल है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इन सात नए कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। यह पूरा प्रोजेक्ट दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का हिस्सा है, जिसका मकसद दिल्ली को उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों से जोड़ना है।

  • दिल्ली से लखनऊ तक का सफर लगभग 2 घंटे में पूरा होगा।
  • दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 812 किलोमीटर होगी।
  • दिल्ली से वाराणसी तक पहुंचने में करीब 3 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।
  • इन प्रोजेक्ट्स के कार्यान्वयन में National High-Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) की अहम भूमिका होगी।

फिलहाल सरकार ने इन कॉरिडोर के निर्माण की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। काम शुरू होने से पहले जमीन अधिग्रहण, फंड का इंतजाम और फिजिबिलिटी स्टडी जैसे जरूरी काम किए जाएंगे।