Delhi के लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Delhi: राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में एक 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह एक बिल्डिंग से नीचे गिरी थी, जिससे उसकी जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि आकृति की शादी को अभी तीन महीने भी प

Delhi: राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में एक 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह एक बिल्डिंग से नीचे गिरी थी, जिससे उसकी जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि आकृति की शादी को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे।

आकृति की शादी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी और 5 जुलाई 2026 को यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनका आरोप है कि पति और ससुराल वाले आकृति को परेशान करते थे और उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे। परिवार का दावा है कि उसे बिल्डिंग से धक्का देकर गिराया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।