Delhi के लोधी कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो मासूम बेटियों की मौत

Delhi: दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बी के दत्त कॉलोनी की एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियों की जान चली गई। इस हादसे ने पूर

Delhi: दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बी के दत्त कॉलोनी की एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 21 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:20 बजे दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को आग की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले महिला ने खुद फायर ब्रिगेड को फोन किया था और मदद मांगी थी। उसने फोन पर कहा कि घर में आग लग गई है और वे अंदर फंस गए हैं, जिसके बाद कॉल कट गया।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा और सुबह 11:10 बजे तक स्थिति नियंत्रण में आई। मलबे से आकांक्षा शर्मा (40 वर्ष) और उनकी दो बेटियों माहीन (8 वर्ष) और आराध्या (12 वर्ष) के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हैरानी की बात यह है कि आकांक्षा के पति मोहित शर्मा, जो दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हैं, और उनकी मां उसी इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। उन्हें आग की भनक तब लगी जब पड़ोसियों ने उन्हें अलर्ट किया। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं।

DCP (South) अनंत मित्तल ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी कुछ भी पक्का नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं।