Delhi में LG तरनजीत सिंह संधू ने किया मेट्रो का सफर, आम लोगों और रेहड़ी-पटरी वालों से की बातचीत
Delhi: दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू शनिवार, 11 जुलाई 2026 को आम यात्रियों की तरह Delhi Metro में सफर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। एलजी संधू का यह अं
Delhi: दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू शनिवार, 11 जुलाई 2026 को आम यात्रियों की तरह Delhi Metro में सफर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। एलजी संधू का यह अंदाज लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा क्योंकि उन्होंने बिना किसी भारी सुरक्षा घेरे के जनता के बीच समय बिताया।
मेट्रो से सफर करने के बाद एलजी Connaught Place पहुंचे, जहां उन्होंने Palika Bazar के पास मौजूद स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों से फीडबैक लिया और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। एलजी ने इस पूरे अनुभव को काफी जानकारीपूर्ण बताया और कहा कि लोगों से सीधे बात करने पर ही शहर की रोजमर्रा की दिक्कतों और नागरिकों की उम्मीदों का पता चलता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए LG Sandhu ने लिखा कि प्रभावी शासन का आधार सुनना है। उन्होंने जोर दिया कि जब प्रशासन आम नागरिकों के अनुभवों से जुड़ा रहता है, तभी लोगों की जीवनशैली सुधारने के लिए सही कदम उठाए जा सकते हैं। उनका यह तरीका लोगों के लिए प्रशासन तक पहुंच को आसान बनाने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।