Delhi में महिलाओं के लिए शुरू होगी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें पात्रता और आवेदन की पूरी डिटेल
Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा की है, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सचिवालय पहुं
Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा की है, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सचिवालय पहुंचकर उनका आभार जताया। इस योजना के जरिए पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनकी पारिवारिक आय कम है और जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। योजना के तहत करीब 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह योजना फिलहाल तीन साल के लिए मंजूर की गई है, जिसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ ही, परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए। हालांकि, जिन महिलाओं के तीन से ज्यादा बच्चे हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा आयकर भरने वाली महिलाएं और अन्य सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इसका लाभ नहीं ले सकेंगी।
रुपयों के भुगतान का तरीका डिजिटल और बचत पर आधारित रखा गया है। सहायता राशि का विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | राशि और तरीका |
|---|---|
| कुल मासिक सहायता | 2500 रुपये |
| डिजिटल वॉलेट (CBDC) | 1000 रुपये महीना |
| RD/FD खाता | 1500 रुपये महीना (3 साल बाद ब्याज सहित मिलेगा) |
| वैकल्पिक विकल्प | पूरी 2500 रुपये की राशि RD या FD में निवेश की जा सकती है |
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त, 2026 से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू होगा। पहली किस्त रक्षाबंधन के आसपास यानी 28 अगस्त, 2026 तक जारी की जाएगी। आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।