Delhi में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2,500 रुपये, दिल्ली लक्ष्मी योजना के नियम और पात्रता लिस्ट जारी

Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे च

Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे चुनावी वादा पूरा करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य है कि पहली किस्त रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त 2026 को जारी कर दी जाए। यह योजना शुरुआती तौर पर तीन साल के लिए लागू की गई है और इसके लिए बजट 2026-27 में 5,110 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इससे दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ सख्त शर्तें रखी गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जिन महिलाओं के तीन से ज्यादा जीवित बच्चे हैं, वे इस स्कीम के लिए पात्र नहीं होंगी। इसके अलावा, परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

विवरण शर्तें और नियम
पैसे मिलने का तरीका विकल्प 1: 1,000 रुपये CBDC वॉलेट में और 1,500 रुपये RD/FD में (3 साल लॉक-इन)
विकल्प 2: पूरे 2,500 रुपये RD/FD खाते में जमा
निवास की शर्त कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी
पारिवारिक पात्रता केवल परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को लाभ मिलेगा
कौन पात्र नहीं है इनकम टैक्स भरने वाले, GST रिटर्न फाइल करने वाले, सरकारी कर्मचारी या उनके परिवार
अन्य पाबंदियां क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले परिवार, 2,400 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले या चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार बाहर रहेंगे