Delhi के Krishna Nagar में कार चलाते समय शख्स की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Delhi: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कार चला रहे एक 40 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पु

Delhi: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कार चला रहे एक 40 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो वेस्ट विनोद नगर के रहने वाले थे। पुलिस को रात करीब 9 बजे एक PCR कॉल मिला था, जिसमें बताया गया कि मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। आनन-फानन में विजय कुमार को Dr. Hedgewar Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने लूटपाट की आशंका को खारिज कर दिया है, जिससे मामला आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण की ओर इशारा कर रहा है।

घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक और क्राइम टीम को बुलाया गया था, जिन्होंने सबूत इकट्ठा किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके और उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।