Delhi: नई दिल्ली जिला की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर खान चाचा आउटलेट के मालिक के बेटे मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है। जावेद के बैंक खाते का इस्तेमाल पेन इंडिया में 3.3 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
Delhi: नई दिल्ली जिला की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर खान चाचा आउटलेट के मालिक के बेटे मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है। जावेद के बैंक खाते का इस्तेमाल पेन इंडिया में 3.3 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के लिए किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद सलीम को भी बाउंड डाउन किया है, दोनों आरोपी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके के रहने वाले हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी और क्या था मामला
यह पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के “ऑपरेशन CyHawk 4.0” के तहत की गई, जो 6 और 7 अप्रैल 2026 को चलाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि मोहम्मद जावेद ने 2020 में “Saleem Javed Rule The Rolls Since 1960” नाम से एक ब्रांड शुरू किया था और इसके नाम पर ICICI बैंक में एक खाता खोला था। इसी खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे मंगाने के लिए किया गया था।
म्यूल अकाउंट और कमीशन का खेल
पुलिस के मुताबिक, इस बैंक खाते को “म्यूल अकाउंट” की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के जरिए लोगों से ठगे गए पैसे डाले गए थे। इस खाते को लेकर देश भर से 21 शिकायतें मिली थीं और करीब 54 लाख रुपये अलग-अलग पीड़ितों से इस खाते में आए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने 2 से 3 प्रतिशत कमीशन के लालच में बाहरी लोगों को अपना खाता इस्तेमाल करने दिया था।
ऑपरेशन CyHawk 4.0 के बड़े आंकड़े
| विवरण |
आंकड़े |
| कुल धोखाधड़ी का लिंक |
519 करोड़ रुपये से अधिक |
| हिरासत में लिए गए संदिग्ध |
8371 लोग |
| गिरफ्तार या बाउंड डाउन |
1400 से अधिक |
| जारी किए गए नोटिस (BNSS 35) |
2203 लोग |
| दर्ज की गई नई FIR |
499 मामले |
डीसीपी सचिन शर्मा ने आम जनता को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कमीशन या लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी साझा न करें। पुलिस अब हरविंदर कोहली, नसीम और संदीप द्विवेदी जैसे संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इन खातों का इस्तेमाल किया था।