Delhi के केशवपुरम में 20 साल की युवती की गोली मारकर हत्या, सहकर्मी ने माथे पर मारी गोली
Delhi: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शांति नगर स्थित एक जिम के अंदर 20 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के ही एक सहकर्मी को आर
Delhi: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शांति नगर स्थित एक जिम के अंदर 20 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के ही एक सहकर्मी को आरोपी बनाया है, जो वारदात के बाद से फरार है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। घटना बुधवार, 29 जुलाई 2026 की रात की है। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपी सौरभ करीब 23 साल का है और वह तीन महीने पहले ही उस जिम में नौकरी पर लगा था। सौरभ ज्योति को जिम की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में ले गया और वहां उसके माथे पर गोली मार दी।
शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।