Delhi में जाम से मिलेगी राहत, Karawal Nagar और Britannia Chowk पर बनेंगे एलिवेटेड फ्लाईओवर

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। PWD अब Karawal Nagar और Britannia Chowk पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने स

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। PWD अब Karawal Nagar और Britannia Chowk पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के हजारों यात्रियों का समय बचेगा और सड़कों पर भीड़ कम होगी।

Karawal Nagar में बन रहा डबल-डेकर फ्लाईओवर दिल्ली का पहला ऐसा स्ट्रक्चर है, जहां ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे गाड़ियों के लिए रास्ता होगा। यह प्रोजेक्ट PWD और DMRC की साझा कोशिश है, जिसे पूरी तरह DMRC बना रहा है। यमुना विहार और भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच बनने वाले इस 1.40 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का 88% काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली बैठक में इसके बजट को बढ़ाकर 291 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से गोकुलपुरी से सिग्नेचर ब्रिज तक का रास्ता सिग्नल-फ्री हो जाएगा। अनुमान है कि करीब 65-70% ट्रैफिक ऊपर शिफ्ट हो जाएगा, जिससे नीचे की सड़क पर केवल स्थानीय गाड़ियों की आवाजाही रहेगी। फिलहाल 80 में से 74 डेक स्लैब लग चुके हैं और दिसंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दूसरी तरफ, Britannia Chowk पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए PWD ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए टेंडर जारी किए हैं। यह फ्लाईओवर करीब 5-6 किलोमीटर लंबा होगा, जो गुरु हरकिशन मार्ग से बाहरी रिंग रोड तक जाएगा। ब्रिटानिया चौक एक ऐसा पॉइंट है जहां रिंग रोड, बाहरी रिंग रोड और जीटी करनाल रोड का भारी ट्रैफिक मिलता है।

इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2.19 करोड़ से 3.2 करोड़ रुपये तक का बजट स्टडी और DPR तैयार करने के लिए रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। उम्मीद है कि इस एलिवेटेड रोड का काम 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।