Delhi के कंझावला में SUV से कुचलकर शख्स की हत्या, आरोपी ड्राइवर सागर गिरफ्तार
Delhi: राजधानी के कंझावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 44 साल के दीपक को SUV कार से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर सागर को गिरफ्तार कर लिया है
Delhi: राजधानी के कंझावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 44 साल के दीपक को SUV कार से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर सागर को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल SUV को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक यह मामला 16 जुलाई का है। आरोपी सागर ने पहले दीपक की स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने अपनी SUV गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने गाड़ी को पीछे करके दीपक को दोबारा कई बार कुचला, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त स्कूटी कुछ मीटर तक कार में फंसी रही थी।
दिल्ली पुलिस ने पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे गाड़ी की पहचान हुई और आरोपी तक पहुंच मिली। पूछताछ के दौरान सागर ने हत्या की बात कबूल कर ली है। हालांकि, पुलिस को सागर के बयानों में काफी अंतर मिल रहा है, जिससे हत्या के पीछे के असली मकसद को समझने में मुश्किल आ रही है।
पुलिस अब इस मामले को महज एक सड़क हादसा नहीं मान रही है, बल्कि इसे सोची-समझी हत्या के तौर पर देख रही है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस वारदात के पीछे कोई बड़ी साजिश थी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।