Delhi: नई दिल्ली के यशोभूमि इंडोर स्टेडियम में 20 अप्रैल 2026 को ‘K-Dream Stage: All India K-Pop Grand Championship 2026’ का आयोजन हुआ। कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया (KCCI) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों
Delhi: नई दिल्ली के यशोभूमि इंडोर स्टेडियम में 20 अप्रैल 2026 को ‘K-Dream Stage: All India K-Pop Grand Championship 2026’ का आयोजन हुआ। कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया (KCCI) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों K-Pop प्रेमी पहुंचे। इस मौके पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग और प्रथम महिला किम हे क्यूंग भी मौजूद रहे, जिससे इस इवेंट की रौनक और बढ़ गई।
इस प्रतियोगिता में क्या रहा खास
यह चैंपियनशिप ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ के तौर पर रखी गई थी। इसमें पिछले पांच सालों के वो विजेता हिस्सा ले रहे थे जिन्होंने वोकल और डांस कैटेगरी में जीत हासिल की थी। कुल 36 टॉप टीमों ने ग्रैंड चैंपियन का खिताब जीतने के लिए मुकाबला किया। जीतने वाले विजेताओं को इनाम के तौर पर दक्षिण कोरिया की यात्रा का मौका मिला।
- वोकल कैटेगरी: अभिप्रीया चक्रवर्ती, श्रुति दासगुप्ता और उन्नति सिंह बिलवल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
- डांस कैटेगरी: MIXDUP, OUTKASTS और 3Plus4Crew जैसी टीमों ने शानदार परफॉरमेंस दी।
- खास कलाकार: K-pop ग्रुप Younite और भारतीय कलाकार आरिया के साथ X:IN ग्रुप ने भी परफॉर्म किया।
भारत और कोरिया के रिश्तों में नया मोड़
राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम फैसले लिए गए। दोनों नेताओं ने 2028 में ‘इंडिया-कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल’ शुरू करने का ऐलान किया। साथ ही मुंबई में एक ‘मुंबई कोरिया सेंटर’ बनाने पर सहमति बनी, जो K-pop और बॉलीवुड के मेल-जोल का एक बड़ा केंद्र बनेगा।
| मुख्य अतिथि/जज |
भूमिका/पद |
| किम हे क्यूंग |
प्रथम महिला, दक्षिण कोरिया |
| J.Y. Park |
CEO, JYP Entertainment (जज) |
| ली वू चांग |
HYBE India (जज) |
| लिप जे |
डांसर (जज) |
| अनुपम त्रिपाठी |
इवेंट एम्सी (Emcee) |