Delhi के जंतर-मंतर पर हिंसा, 118 पुलिसकर्मी घायल, ACP जय प्रकाश और विवेक भगत पर हुआ हमला
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधारों और NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच भारी झड़प हुई। इस हिंसा में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस अधिकार
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधारों और NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच भारी झड़प हुई। इस हिंसा में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस अधिकारियों को भीड़ के हमले और पथराव का सामना करना पड़ा।
हिंसा के दौरान पंजाबी बाग के ACP जय प्रकाश के माथे पर पत्थर लगने से मामूली फ्रैक्चर हुआ। वहीं कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत को उग्र भीड़ ने शारीरिक रूप से निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले RML अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए AIIMS भेजा गया। बताया जा रहा है कि DCP विनीत कुमार और उनकी टीम ने समय रहते ACP विवेक भगत को भीड़ के जानलेवा हमले से बचाया। इसके अलावा इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह के साथ भी मारपीट हुई और हमलावरों ने उनका पर्स और सोने की चेन छीन ली।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से पुलिस ने भीड़ में मौजूद 2500 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों की सामान्य छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बल तैनात रहे।
इस घटना के बाद JNU और DU जैसे विश्वविद्यालयों ने अपने छात्रों को जंतर-मंतर जाने से मना किया है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी लाठीचार्ज का मामला पहुंचा है, जिस पर 27 जुलाई को सुनवाई होनी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।