Delhi के जंतर-मंतर पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, मौके पर मचा हंगामा
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक अज्ञात महिला ने स्याही फेंक दी। यह घटना तब हुई जब दीपके वहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पुलिस
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक अज्ञात महिला ने स्याही फेंक दी। यह घटना तब हुई जब दीपके वहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। दीपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। सोनम वांगचुक पिछले 20-21 दिनों से इसी मुद्दे पर भूख हड़ताल पर थे।
इस बीच, जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और दिल्ली पुलिस ने भारी बल तैनात किया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक धरना स्थल खाली करने की अपील की है। वहीं, अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और उन्हें विरोध स्थल में घुसने से रोका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संसद का मानसून सत्र चलने के कारण CJP को 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च निकालने की अनुमति मिलने की संभावना कम है।