Delhi के जंतर-मंतर पर निहंग सिखों और CJP समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तलवार लहराते हुए निहंग सिख वहां पहुंचे और उनका सामना CJP समर्थकों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुं
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तलवार लहराते हुए निहंग सिख वहां पहुंचे और उनका सामना CJP समर्थकों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। यह पूरा मामला नीट परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान सामने आया।
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच निहंग सिखों के वहां पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए।
CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने पुलिस पर भारी बल प्रयोग और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ बाहरी लोग पत्थरबाजी कर प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बेरहमी से लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को अदालत ले जाने की बात भी कही है।
इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। हालांकि CJP ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस तनाव के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। इससे पहले बुधवार शाम को भी पत्थरबाजी हुई थी जिसमें दो एसीपी और चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस प्रदर्शन के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई होगी।
छात्रों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मौन आंदोलन शुरू किया है, वहीं राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।