Delhi के जनकपुरी INA हाट में मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत, देशभर के आम एक जगह देख सकेंगे लोग
Delhi: राजधानी दिल्ली के जनकपुरी स्थित INA हाट में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। 3 जुलाई 2026 को इस उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जहां लोगों को देशभर की अलग-अलग किस्मों के आम चखने और खरीदने का मौका मिलेगा। इस आयोज
Delhi: राजधानी दिल्ली के जनकपुरी स्थित INA हाट में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। 3 जुलाई 2026 को इस उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जहां लोगों को देशभर की अलग-अलग किस्मों के आम चखने और खरीदने का मौका मिलेगा। इस आयोजन का मकसद भारत की विविधता और मिठास को एक ही स्थान पर लाना है।
इस फेस्टिवल का उद्घाटन रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट सहयोगियों आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा के साथ मिलकर किया। रेखा गुप्ता ने आम के मौसम को बचपन की यादों से जोड़ते हुए इसे एक खास अनुभव बताया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इस उत्सव में आएं और अलग-अलग राज्यों से आए आमों का आनंद लें।
आयोजकों के मुताबिक, जैसे दिल्ली पूरे भारत का संगम है, वैसे ही यह फेस्टिवल भी देश के अलग-अलग हिस्सों से आए आमों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता को पेश करता है। यहाँ आने वाले लोग एक ही जगह पर पूरे देश के मशहूर आमों की मिठास का अनुभव कर सकते हैं।