Delhi के Jahangirpuri में पिता ने किया 14 साल की बेटी का रेप, आरोपी फरार
Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह वारदात तब हुई जब घर पर माँ और छोटा भाई मौजूद नहीं थे। पुल
Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह वारदात तब हुई जब घर पर माँ और छोटा भाई मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना 7 जुलाई 2026 को हुई थी। आरोपी पिता दिल्ली के बादली गांव में अलग रहता है, लेकिन वह 7 जुलाई को अपनी बेटी के घर जहांगीरपुरी आया था। जब बेटी की माँ और उसका 10 साल का भाई घर से बाहर गए थे, तब आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
FIR में यह भी दर्ज है कि आरोपी ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसकी माँ को जान से मार देगा। पुलिस ने रविवार, 19 जुलाई 2026 को इस मामले का खुलासा किया। महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।