Delhi के ISBT कश्मीरी गेट में पुलिस ने बचाई जान, 5वीं मंजिल से कूदने की कोशिश कर रहा था शख्स
Delhi: राजधानी दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट पर पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह शख्स मानसिक तनाव में था और बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की धमकी दे रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस
Delhi: राजधानी दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट पर पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह शख्स मानसिक तनाव में था और बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की धमकी दे रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ISBT पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल Ajay और कांस्टेबल Piyush ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। जब उन्होंने देखा कि व्यक्ति बहुत परेशान है, तो पहले उसे बातों में उलझाकर शांत रखा ताकि वह कोई गलत कदम न उठा ले। इसी बीच पुलिस टीम ने चुपके से एक रेस्क्यू प्लान तैयार किया और सही मौके का इंतजार किया।
जैसे ही मौका मिला, दोनों पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस बहादुरी की जानकारी साझा की है और बताया कि समय पर की गई इस कार्रवाई से एक कीमती जान बच गई। इस घटना की जानकारी उपराज्यपाल (Lt Governor) और ट्रैफिक पुलिस को भी दी गई है।