Delhi में IRS अफसर की बेटी की हत्या, पुलिस ने दाखिल की 973 पन्नों की चार्जशीट, 82 गवाह शामिल
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ अदालत में 973 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में पुल
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ अदालत में 973 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में पुलिस ने 70 से 82 से अधिक गवाहों के बयान और फॉरेंसिक सबूतों को शामिल किया है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।
यह मामला 22 अप्रैल 2026 का है, जब 22 साल की पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता IIT स्नातक थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोपी राहुल मीणा परिवार का पूर्व घरेलू सहायक था, जिसे फरवरी 2026 में पैसों की हेराफेरी के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल पर ऑनलाइन गेमिंग की वजह से 5 से 7 लाख रुपये का कर्ज था, जिसके कारण उसने लूट और बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।
चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसने के लिए पुरानी चाबियों का इस्तेमाल किया। उसने पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि पीड़िता और आरोपी के बीच लंबा शारीरिक संघर्ष हुआ था, जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने घर से नकदी और कीमती सामान भी लूट लिया।
पुलिस ने इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाए हैं। अपराध स्थल से मिले उंगलियों, हथेली और अंगूठे के निशान आरोपी राहुल मीणा से मेल खाए हैं। साथ ही, पीड़िता के शरीर से लिए गए नमूनों का डीएनए भी आरोपी के डीएनए से मैच हुआ है। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैसे मांगने गया था और उसके बाद यह अपराध हो गया।