Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टैक्सींग के दौरान SpiceJet के एक विमान की टक्कर Akasa Air के विमान से हो गई। यह घटना टर्मिनल 1 के पास दोपहर कर
Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टैक्सींग के दौरान SpiceJet के एक विमान की टक्कर Akasa Air के विमान से हो गई। यह घटना टर्मिनल 1 के पास दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा कैसे हुआ और क्या हुआ नुकसान
जानकारी के मुताबिक, SpiceJet का Boeing 737-700 विमान टैक्सी कर रहा था, तभी उसकी टक्कर Akasa Air के विमान से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SpiceJet के विमान का दाहिना विंगलेट और Akasa Air के विमान का बायां हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के लिहाज से दोनों विमानों को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया है।
यात्रियों की स्थिति और एयरलाइंस का क्या कहना है
राहत की बात यह रही कि इस टक्कर में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ। Akasa Air के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी उड़ान QP 1406 के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि की है।
DGCA ने शुरू की जांच, क्या रही वजह
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि ग्राउंड मूवमेंट के दौरान तालमेल की कमी की वजह से यह टक्कर हुई। अधिकारी अब नुकसान का पूरा आकलन कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों।