Delhi Airport पर 4.83 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार

Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 4.83 करोड़ रुपये की कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में

Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 4.83 करोड़ रुपये की कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला 21 जून 2026 का है जब आरोपी यात्री Air India की फ्लाइट AI 2335 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे पकड़ा। यात्री ग्रीन चैनल पार कर चुका था, लेकिन शक होने पर उसे रोका गया और उसके सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई।

एक्स-रे में सामान के अंदर कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं, जिसके बाद जब गहराई से जांच की गई तो उसमें से करीब 13.84 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा मिला। अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक गांजा पानी और पोषक तत्वों के घोल से उगाया जाता है, जिसकी ताकत सामान्य गांजे से ज्यादा होती है और काले बाजार में इसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है।

कस्टम विभाग ने आरोपी को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है और नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह खेप कहां से आई थी और दिल्ली में इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।