Delhi: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों की तैनाती नेशनल डेंटल कमीशन में की जाएगी।
Delhi: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों की तैनाती नेशनल डेंटल कमीशन में की जाएगी। जो लोग सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।
भर्ती की जरूरी तारीखें और आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2026 सुबह 11:00 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार ICSIL की आधिकारिक वेबसाइट icsil.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले पोर्टल पर 590 रुपये की वन-टाइम रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
इस भर्ती के जरिए कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इसमें 20 पद DEO के लिए और 20 पद MTS के लिए रखे गए हैं। दोनों पदों के लिए कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए। सैलरी की बात करें तो यह GNCTD के न्यूनतम वेतन नियमों के हिसाब से तय की गई है।
| पद का नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
मासिक वेतन |
| Data Entry Operator (DEO) |
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन |
₹24,356 |
| Multi-Tasking Staff (MTS) |
12वीं पास |
₹22,411 |
चयन प्रक्रिया और अन्य नियम
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (आउटसोर्स) पर की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन उनके दस्तावेजों की जांच, इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह अब नेशनल डेंटल कमीशन (NDC) ने ले ली है, इसलिए तैनाती इसी नए निकाय में होगी।