Delhi के हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में सजी दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी, जानें टिकट और समय
Delhi: राजधानी दिल्ली के हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में इन दिनों कला और इतिहास प्रेमियों के लिए खास प्रदर्शनी लगी है। यहाँ ‘वन मदर, मेनी मदर टंग्स’ नाम की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहाँ लोग दुर्लभ कलाकृतियो
Delhi: राजधानी दिल्ली के हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में इन दिनों कला और इतिहास प्रेमियों के लिए खास प्रदर्शनी लगी है। यहाँ ‘वन मदर, मेनी मदर टंग्स’ नाम की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहाँ लोग दुर्लभ कलाकृतियों को देख सकते हैं। यह प्रदर्शनी म्यूजियम के हैवल्स गैलरी और म्यूजियम कोर्टयार्ड में लगाई गई है।
यह प्रदर्शनी 23 जून, 2026 को शुरू हुई थी और 8 अगस्त, 2026 तक चलेगी। इस खास आयोजन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नमन पी. आहूजा और भारत में इतालवी सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक एंड्रिया अनास्तासियो ने मिलकर तैयार किया है। इसके अलावा, हुमायूं टॉम्ब परिसर में ‘सनकेन म्यूजियम’ भी है, जिसका उद्घाटन पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रिंस रहीम आगा खान ने किया था। इस म्यूजियम को आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर (AKTC) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मिलकर बनाया है।
अगर आप इस प्रदर्शनी को देखने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी नियम और जानकारियां नीचे दी गई हैं:
- टिकट: प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 50 रुपये है।
- छूट: 5 साल से कम उम्र के बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एंट्री फ्री है।
- समय: प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।
- लास्ट एंट्री: म्यूजियम में अंदर जाने का आखिरी समय रात 8 बजे तक है।
- छुट्टी: हर सोमवार को संग्रहालय बंद रहता है।
हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में मुगल काल की 500 से ज्यादा दुर्लभ चीजें मौजूद हैं। यहाँ निजामुद्दीन की सात सौ सालों की विरासत को डिजिटल तरीके से भी दिखाया गया है, जिसे आम लोग आसानी से समझ सकते हैं।