Delhi High Court का बड़ा फैसला, पेपर लीक के मामलों के लिए बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट, Judge Anu Grover Baliga होंगी स्पेशल जज
Delhi: सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी धांधली करने वालों पर अब नकेल कसी जाएगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके लिए एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। इस कोर्ट का मुख्य काम पेपर लीक और परीक्षाओं में गल
Delhi: सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी धांधली करने वालों पर अब नकेल कसी जाएगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके लिए एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। इस कोर्ट का मुख्य काम पेपर लीक और परीक्षाओं में गलत तरीकों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की तेजी से सुनवाई करना होगा।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। कोर्ट ने Judge Anu Grover Baliga को इस फास्ट ट्रैक कोर्ट का स्पेशल जज नियुक्त किया है। वह इससे पहले साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट जज (कमर्शियल)-04 और तीस हजारी कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में जज-इन-चार्ज के तौर पर काम कर रही थीं।
यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक करने वालों को सख्त और जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी। दिल्ली हाई कोर्ट प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद आधिकारिक तौर पर ऐसी कोर्ट अधिसूचित करने वाला पहला हाई कोर्ट बन गया है।
यह स्पेशल कोर्ट Rouse Avenue Courts Complex से काम करेगी। यहाँ ‘Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024’ और इससे जुड़े अन्य अपराधों के मामलों की सुनवाई होगी। इसका मकसद भर्ती परीक्षाओं और पब्लिक एग्जाम्स की पवित्रता को बनाए रखना और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाकर जवाबदेही तय करना है।