Delhi High Court ने क्रिकेटर Abhishek Sharma के केस में जारी किए समन, AI से फोटो बदलने वालों पर होगी कार्रवाई

Delhi: भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma की पहचान और उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने इस मामले में प्रतिवादियों को समन और नोटिस जारी किए हैं। क

Delhi: भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma की पहचान और उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने इस मामले में प्रतिवादियों को समन और नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि ये नोटिस सोशल मीडिया हैंडल, उपलब्ध पतों और अन्य कानूनी तरीकों से पहुंचाए जाएं।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए अभिषेक शर्मा और उनके मैनेजर की एक असली फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई। इस AI फोटो में मैनेजर को गलत तरीके से उनकी गर्लफ्रेंड दिखाया गया था। इसके अलावा Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी तस्वीरों का बिना इजाजत कमर्शियल इस्तेमाल किया गया था।

सुनवाई के दौरान अभिषेक शर्मा के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि कई आपत्तिजनक लिंक हटा दिए गए हैं, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभी भी कुछ पोस्ट मौजूद हैं जिनमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। Meta प्लेटफॉर्म्स के वकील ने भरोसा दिलाया कि उनके प्लेटफॉर्म से संबंधित दो पोस्ट हटा दिए जाएंगे।

कोर्ट ने इस बात पर भी गौर किया कि आजकल AI के आने से मानहानि (Defamation) और पर्सनैलिटी राइट्स के बीच का अंतर बहुत कम हो गया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि डिजिटल दौर में यह मामला काफी जटिल है और इसमें बदलाव आते रहते हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को होगी, जिसमें कोर्ट उल्लंघन करने वाले लिंक्स को हटाने के लिए अंतरिम आदेश जारी कर सकता है।