Delhi में भारी बारिश से हाहाकार, Tukhmirpur में 160mm बारिश; कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम

Delhi: राजधानी दिल्ली में बीती रात से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स

Delhi: राजधानी दिल्ली में बीती रात से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा असर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर इलाके में देखा गया, जहां रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

IMD ने 9 जुलाई 2026 को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज वॉर्निंग भी जारी की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक तुखमीरपुर में सबसे अधिक 160 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सफदरजंग स्टेशन पर 72.6 मिमी बारिश हुई।

बारिश की वजह से दिल्ली के कई मुख्य रास्तों जैसे विकास मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका, सदर बाजार और द्वारका में पानी भर गया। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। ईस्ट ऑफ कैलाश के राजा धीर सिंह मार्ग पर दो पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जबकि जंगपुरा की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था।

हालाँकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर PWD, MCD और दिल्ली जल बोर्ड की टीमें सड़कों से पानी निकालने के काम में जुटी रहीं। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह ने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है और ज्यादातर जमा पानी निकाल दिया गया है। दिल्ली सरकार के सभी विभाग जलभराव से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ काम कर रहे हैं।

इलाका बारिश (मिमी)
तुखमीरपुर 160
मयूर विहार 103
दिल्ली यूनिवर्सिटी 90
महरौली 86
पूसा और लोधी रोड 83
लोधी रोड 80
रिज 78
छत्तरपुर 72